Google Analytics Meta Pixel कांग्रेसियों को हटाकर भाजपाई पार्षदों को पीआईसी की सदस्यता देने पर नपं अध्यक्ष को ब्लॉक अध्यक्ष ने जारी किया नोटिस - Ekhabri.com

कांग्रेसियों को हटाकर भाजपाई पार्षदों को पीआईसी की सदस्यता देने पर नपं अध्यक्ष को ब्लॉक अध्यक्ष ने जारी किया नोटिस

नपं अध्यक्ष कहने लगी यह तो मेरा विशेषाधिकार है
गुरूर (चैनल इंडिया)। नगर पंचायत गुरूर में हाल ही में गठित प्रेसिडेंट इन काउंसिल में भाजपा समर्थित तीन पार्षदों को शामिल किए जाने से नगर पंचायत अध्यक्ष टिकेश्वरी साहू फिर चर्चा में आ गई है। जो कि कांग्रेस समर्थित हैं। कांग्रेस समर्थित पार्षदों ने मिलकर उन्हें समर्थन देकर अध्यक्ष बनाया था लेकिन अब वहां उल्टा खेल चल रहा है। प्रेसिडेंट इन काउंसिल में शामिल कांग्रेस पार्षदों को हटाकर उनकी जगह पर तीन भाजपाई पार्षदों को शामिल किया गया है। जिससे दोनों पार्टी में खलबली मची है।
भाजपा में इसलिए मची है क्योंकि यही भाजपाई पार्षद कुछ दिन पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष का विरोध कर रहे थे। उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव ला रहे थे। दूसरी ओर कांग्रेस में इस बात से नाराजगी है कि कांग्रेसी पार्षदों को हटाकर भाजपाइयों को शामिल कर लिया गया है। मामले में राजनीतिक मोड़ लेते हुए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गुरूर के अध्यक्ष तामेश्वर साहू ने नगर पंचायत अध्यक्ष को नोटिस जारी किया है। उन्हें लिखित में उपस्थित होकर जवाब पेश करने कहा है। तो इधर नगर पंचायत अध्यक्ष पीआईसी मेंबर बनाए जाने को अपना विशेष अधिकार बता रही है। उनका कहना है कि मैं अपने हिसाब से किसी को भी शामिल कर सकती हूं। मामला राजनीतिक तूल पकड़ता दिख रहा है।
इन सदस्यों को किया गया है शामिल जो हैं भाजपाई समर्थित

छत्तीसगढ़ नगर पालिका अधिनियम 1961 धारा 70 एवं छत्तीसगढ़ नगर पालिका (प्रेसिडेंट इन काउंसिल के कामकाज का संचालन व पदाधिकारियों की शक्तियों एवं कर्तव्य) का नियम 1998 में तहत पीआईसी के कामकाज का संचालन तथा पदाधिकारियों का शक्तियों एवं कर्तव्य के निर्वहन के लिए इन पार्षदों को सदस्य, अध्यक्ष नगर पंचायत गुरुर द्वारा बनाया गया है। यह प्रेसिडिंग इन काउंसिल के सदस्य संबंधित विभाग के प्रभारी कहलाएंगे। इनमें 5 सदस्य शामिल किए गए। जिसमें प्रमुख प्रमोद सोनवानी को खाद्य नागरिक आपूर्ति स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग व ललिता जमाडार को राजस्व तथा बाजार विभाग दिया गया है। जो कि कांग्रेसी पार्षद है। इनके बाद के 3 पार्षद भाजपा समर्थित है। जिन्हें पीआईसी में शामिल किया गया है। उनमें प्रमुख रूप से चंद्रलता होमेन्द्र साहू, पुनर्वास नियोजन,विधि, सामान्य प्रशासन विभाग, अनुसूईया धु्रव शिक्षा महिला एवं बाल कल्याण विभाग, जितेश्वरी मोहन निषाद आवास, पर्यावरण, लोक निर्माण एवं जल कार्य विभाग के प्रभारी बनाए गए हैं।

मामले में किसने क्या कहा-जारी किया गया है नोटिस

गुरुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष तामेश्वर साहू ने कहा कि नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा पीआईसी में कांग्रेसी पार्षदों को दरकिनार कर भाजपाइयों को शामिल किया गया है। जो गलत है। उन्हें पार्टीगत नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। उन्हें समझाने का भी प्रयास किया जाएगा।
पीआईसी का गठन मेरा विशेषाधिकार है

नगर पंचायत अध्यक्ष टिकेश्वरी साहू ने कहा कि पीआईसी में किसे सदस्य बनाना है किसे नहीं यह मेरा विशेषाधिकार है। पहले मैंने जिन कांग्रेसी पार्षदों को उसमें जोड़ा था उनके द्वारा हर एजेंडे को गिराने की कोशिश की गई। विकास कार्य रोक दिया जाता था। तीन करोड़ का मुख्यमंत्री द्वारा स्वीकृति विकास कार्य थे, लेकिन उन्हें भी नहीं होने दिया गया। ऐसे में कर भी क्या सकती थी। लगातार मुझे प्रताडि़त किया गया। इसलिए मैंने अपने विशेषाधिकार का प्रयोग करते हुए पीआईसी में फेरबदल कर दो कांग्रेस पार्षदों और तीन भाजपाई पार्षदों को रखा है। मेरा लक्ष्य नगर विकास की प्राथमिकता है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर में युवती के अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी, 5 लाख की मांग

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर : के टैगोर नगर इलाके में एक युवती के परिवार को फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज...

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से “मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026” की शुरुआत की जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा इस योजना का शुभारंभ किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से...

बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 शुरू, 28 लाख उपभोक्ताओं को राहत

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मार्च 2026। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सालय सभागार से मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ किया। इस...

अफीम की खेती पर छत्तीसगढ़ विधानसभा में हंगामा, 29 विधायक निलंबित

By User 6 / March 10, 2026 / 0 Comments
समोदा गांव में अफीम की खेती पर गरमाई राजनीति दुर्ग जिले के समोदा गांव में अफीम की खेती के मामले ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में राजनीतिक माहौल गरमा दिया। सोमवार को इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी...

बस्तर से महतारी वंदन योजना की 25वीं किश्त जारी, 641 करोड़ खाते में

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 8 मार्च 2026। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बस्तर के लाल बहादुर शास्त्री मिनी स्टेडियम में आयोजित महतारी वंदन सम्मेलन 2026 में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश की महिलाओं को बड़ा आर्थिक संबल दिया। कार्यक्रम के दौरान...

रायपुर में चाकू लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार, पंडरी पुलिस की कार्रवाई

By User 6 / March 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में Raipur Knife Arrest मामले में थाना पंडरी पुलिस ने अवैध रूप से धारदार चाकू लेकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया...

शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण, गर्भपात के बाद युवक गिरफ्तार

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शादी का झांसा देकर शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाली एक युवती से दोस्ती कर युवक ने उसके साथ...

एमएमआई नारायण हॉस्पिटल की पहल, रायपुर के चार सरकारी स्कूलों को मिला सहयोग

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मार्च।शिक्षा के क्षेत्र में सामाजिक सरोकार को आगे बढ़ाते हुए एमएमआई नारायण हॉस्पिटल ने रायपुर के चार सरकारी विद्यालयों को बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए सहयोग प्रदान किया है। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों के लिए बेहतर...

रायपुर में CA ऑफिस में चोरी, 3 नाबालिग पकड़े

By User 6 / March 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में एक निजी सीए कार्यालय में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ा है। Raipur CA Office Theft मामले में आरोपियों के पास से चोरी किया गया...

Breaking News: रायपुर में एयरफोर्स विंग कमांडर ने घर में लगाई फांसी, जांच शुरू  

By User 6 / March 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 मार्च। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एयरफोर्स के एक विंग कमांडर ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके...