Google Analytics Meta Pixel कॉलेज प्रोफेसर बनने के लिए UGC-NET परीक्षा करें क्लियर, जानतें हैं  इस परीक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी - Ekhabri.com

कॉलेज प्रोफेसर बनने के लिए UGC-NET परीक्षा करें क्लियर, जानतें हैं  इस परीक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी

बहुत से लोगों का यह सपना होता है कि वे किसी कॉलेज में प्रोफेसर की नौकरी करें। लेकिन इसके लिए उन्हें यूजीसी नेट परीक्षा को क्लियर करना होता है, जो आसान नहीं है लेकिन नामुमकिन भी नहीं है। इसके लिए कड़ी मेहनत और लगन की आवश्यकता है।

यह परीक्षा काफी मुश्किल होती है जिसकी वजह से इसमें भाग लेने वाले कैंडिडेट अगर सही तरह से तैयारी ना करें तो वो इसमें असफल हो जाते हैं। बहुत बार ऐसा भी होता है कि काफी होनहार कैंडिडेट भी इस परीक्षा में फेल हो जाते हैं। इसका कारण होता है कि उन्हें यूजीसी नेट के बारे में अधिक जानकारी नहीं होती।

यदि आप भी किसी प्राइवेट या सरकारी कॉलेज में प्रोफेसर बनना चाहते हैं तो आपको यूजीसी नेट के बारे में पता होना चाहिए। लेकिन अगर आपको सारी जानकारी पता नहीं हैं तो हमारे आज के इस लेख को सारा पढ़ें और जानें कि आप किस प्रकार से यूजीसी नेट एग्जाम को क्रेक कर सकते हैं।

यूजीसी नेट क्या है

सबसे पहले हम आपको बता दें कि यूजीसी नेट क्या है? यूजीसी (UGC) का पूरा नाम यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (University Grant Commission ) है । हिंदी में इसका मतलब विश्वविद्यालय अनुदान आयोग है। वहीं नेट (NET) का फुल फॉर्म नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (National eligibility test ) है। हिंदी में नेट का पूरा नाम राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा है। जानकारी के लिए बता दें कि यह एक नेशनल लेवल की परीक्षा है।

इसमें वे सभी विद्यार्थी भाग लेते हैं जो विश्वविद्यालय में प्रोफेसर बनना चाहते हैं। बताते चलें कि मौजूदा समय में इस परीक्षा का आयोजन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (National testing agency-NTA) करवाती है। उससे पहले 2018 तक यह परीक्षा सीबीएसई के माध्यम से करवाई जाती थी।

इस परीक्षा में वही कैंडिडेट भाग ले सकते हैं जिन्होंने पोस्ट ग्रेजुएशन किया हो। इस प्रकार से परीक्षार्थी परीक्षा में सफल होने के बाद प्रोफेसर बनने का अपना सपना पूरा करते हैं।

यूजीसी नेट में भर्ती कैसे होती है

आपको बता दें कि एनटीए (NTA) के ऑफिशियल वेबसाइट पर एग्जाम के लिए नोटिफिकेशन जारी होता है। वहां पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भरा जा सकता है। बताते चलें कि कैंडिडेट अपना आवेदन करते टाइम सारी जानकारियां बिल्कुल ठीक से भरें।
इस तरह से ऑनलाइन आवेदन करने के बाद परीक्षार्थियों को एग्जाम के लिए बुलाया जाता है। इसमें जो कैंडिडेट पास हो जाते हैं उन्हें कॉलेजों में पढ़ाने का अवसर मिलता है ।

यूजीसी नेट के लिए योग्यता क्या होनी चाहिए

• एप्लीकेंट ने किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से कम से कम पोस्ट ग्रेजुएशन किया हो ।
• पोस्ट ग्रेजुएशन में कैंडिडेट के कम से कम 55 परसेंट तक अंक होने चाहिए।
• जो कैंडिडेट किसी आरक्षित श्रेणी से संबंध रखते हैं उन्हें अंको में 5 परसेंट तक की नियम अनुसार प्रदान की गई है।
• रिसर्च फेलो के लिए कैंडिडेट की आयु 31 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी को सरकार के निर्देशानुसार छूट दी गई है ।
• जो कैंडिडेट असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं उसके लिए कोई आयु सीमा नहीं है ।

यूजीसी नेट का परीक्षा पैटर्न

इस एग्जाम का आयोजन हर साल 2 बार मुख्य रूप से जून और दिसंबर के महीने में किया जाता है।

यूजीसी नेट में परीक्षार्थियों को दो पेपर करने होते हैं और दोनों के लिए 3 घंटे का टाइम दिया जाता है। इस परीक्षा में कैंडिडेट से 150 क्वेश्चंस पूछे जाते हैं जिसके लिए 300 अंक रखे गए हैं। उन दोनों पेपरों बारे में जानकारी इस प्रकार से है. –

यूजीसी नेट पेपर – 1

यह पेपर ऑनलाइन लिया जाता है और इसमें कैंडिडेट से 50 एमसीक्यूज प्रश्न/ ऑब्जेक्टिव पूछे जाते हैं जिसके लिए 100 अंक रखे गए हैं। सभी सवाल जनरल एप्टीट्यूड पर आधारित होते हैं।
सही उत्तर के लिए कैंडिडेट को 2 अंक मिलते हैं। गलत उत्तर के लिए कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होती है। इस पेपर को इंग्लिश और हिंदी भाषा में दिया जा सकता है।

यूजीसी नेट पेपर – 2

पेपर 2 भी ऑनलाइन होता है और इसमें परीक्षार्थियों से सब्जेक्ट स्पेसिफिक क्वेश्चन्स पूछे जाते हैं। इस परीक्षा में छात्रों को 100 प्रश्नों को हल करना होता है। यह परीक्षा 200 मार्क्स की होती है और इसमें किसी भी तरह की कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होती है। इसमें पूछे जाने वाले सारे क्वेश्चन्स एमसीक्यूज होते हैं। इस पेपर को इंग्लिश और हिंदी भाषा में दिया जा सकता है ।

वेतन

यहां बता दें कि यूजीसी नेट क्वालीफाई करने के बाद किसी भी कैंडिडेट को कितना वेतन मिल सकता है । जानकारी दे दें कि उम्मीदवार को हर महीने जो सैलरी मिलती है वह उसके पद के ऊपर डिपेंड करती है। जो असिस्टेंट प्रोफेसर होते हैं उन्हें हर महीने 45,000 रुपए सैलरी मिलती है। वहीं अगर कैंडिडेट एसोसिएट प्रोफेसर के तौर पर काम करते हैं तो उन्हें हर महीने 80,000 रुपए की सैलरी मिल जाती है।

इसके अलावा जो प्रोफेसर के तौर पर काम करते हैं उन्हें हर महीना 82,000 या उससे ज्यादा का वेतन मिल सकता है। इसके अलावा आपको बता दें कि अगर कैंडिडेट किसी गवर्नमेंट कॉलेज में जॉब करता है तो उसे कुछ सरकारी सुविधाएं भी मिलती है।

कैसे करें यूजीसी नेट परीक्षा की तैयारी

• सबसे पहले छात्रों को चाहिए कि पहले पूरे सिलेबस के बारे में और परीक्षा पैटर्न के बारे में अच्छी तरह से जानकारी हासिल करें।

• अपनी पढ़ाई करने के लिए सही स्टडी मैटेरियल का चुनाव करने के साथ-साथ अच्छी किताबों को चुनें।
पढ़ाई करने के लिए इंटरनेट का इस्तेमाल करें।

• उन टॉपिक्स की एक अलग लिस्ट बना लें जो आपको डिफिकल्ट लगते हैं। टॉपिक्स को ज्यादा टाइम दें।

• सारा सिलेबस और टॉपिक कवर करने की कोशिश करें।

• छोटे-छोटे नोट्स बनाकर स्टडी करना बेस्ट रहता है क्योंकि बाद में यह नोट्स रिवीजन के लिए काफी हेल्प करते हैं |

• अगर कोई टॉपिक समझ नहीं आ रहा है तो अपने दोस्तों की मदद लें। या अगर आप चाहें तो कोचिंग सेंटर ज्वाइन कर लें।

• ध्यान रहे कि टाइम टेबल बनाकर अगर आप पढ़ाई करेंगे तो आप समय का सदुपयोग कर सकेंगे।

• पढ़ाई के दौरान छोटे-छोटे ब्रेक्स लें जिससे कि आप रिफ्रेश हो जाए।

• पिछले साल के प्रश्न पत्रों को ज्यादा से ज्यादा हल करने की कोशिश करें।

• अधिक से अधिक मॉक टेस्ट करने का प्रयास करें क्योंकि इससे आपको यह पता चलता है कि कौन सा टॉपिक आपका मजबूत है और कौन सा कमजोर ।

• एग्जाम में जाने से पहले एक बार पूरा सिलेबस रिवाइज जरूर कर लें।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से “मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026” की शुरुआत की जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा इस योजना का शुभारंभ किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से...

बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 शुरू, 28 लाख उपभोक्ताओं को राहत

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मार्च 2026। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सालय सभागार से मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ किया। इस...

अफीम की खेती पर छत्तीसगढ़ विधानसभा में हंगामा, 29 विधायक निलंबित

By User 6 / March 10, 2026 / 0 Comments
समोदा गांव में अफीम की खेती पर गरमाई राजनीति दुर्ग जिले के समोदा गांव में अफीम की खेती के मामले ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में राजनीतिक माहौल गरमा दिया। सोमवार को इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी...

रायपुर में चाकू लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार, पंडरी पुलिस की कार्रवाई

By User 6 / March 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में Raipur Knife Arrest मामले में थाना पंडरी पुलिस ने अवैध रूप से धारदार चाकू लेकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया...

एमएमआई नारायण हॉस्पिटल की पहल, रायपुर के चार सरकारी स्कूलों को मिला सहयोग

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मार्च।शिक्षा के क्षेत्र में सामाजिक सरोकार को आगे बढ़ाते हुए एमएमआई नारायण हॉस्पिटल ने रायपुर के चार सरकारी विद्यालयों को बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए सहयोग प्रदान किया है। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों के लिए बेहतर...

रायपुर में CA ऑफिस में चोरी, 3 नाबालिग पकड़े

By User 6 / March 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में एक निजी सीए कार्यालय में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ा है। Raipur CA Office Theft मामले में आरोपियों के पास से चोरी किया गया...

पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त 13 मार्च को किसानों के खातों में

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मार्च 2026। प्रधानमंत्री Narendra Modi 13 मार्च को असम के Guwahati में आयोजित कार्यक्रम से देशभर के करीब 9.32 करोड़ किसानों के खातों में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी करेंगे। इस दौरान लगभग 18,650...

Breaking News: रायपुर में एयरफोर्स विंग कमांडर ने घर में लगाई फांसी, जांच शुरू  

By User 6 / March 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 मार्च। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एयरफोर्स के एक विंग कमांडर ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके...

Breaking News: छत्तीसगढ़ कैबिनेट बैठक में धर्म स्वतंत्रता विधेयक सहित कई बड़े फैसले

By User 6 / March 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 मार्च 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित उनके प्रतिकक्ष में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित हुई। बैठक में राज्य से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों और विधेयकों के प्रारूप को मंजूरी दी गई। कैबिनेट के...

खाद्य विभाग के लिए 6216 करोड़ से अधिक की अनुदान मांगें पारित

By User 6 / March 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 मार्च 2026।छत्तीसगढ़ विधानसभा में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु 6216 करोड़ 73 लाख 82 हजार रुपये की अनुदान मांगें सर्वसम्मति से पारित कर दी गईं। विभागीय बजट पर चर्चा के...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *