मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के ऐशाबाग और करौंद इलाकों से आतंक विरोधी दस्ता (एटीएस) की टीम ने रविवार तड़के तीन बजे बांग्लादेश के प्रतिबंधित आतंकी संगठन जमात उल मुजाहिदीन बांग्लादेश (जेएमबी) के चार आतंकियों को गिरफ्तार किया है। इनसे हथियार और एक दर्जन से अधिक लैपटाप सहित बड़ी मात्रा में जिहादी पर्चे व संदिग्ध दस्तावेज बरामद हुए हैं। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के टिकरापारा इलाके से भी एक आतंकी के पकड़े जाने की खबर है। सूत्र बताते हैं कि इसका संपर्क भोपाल में पकड़े गए आतंकियों से है।
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) की सूचना पर बेहद गोपनीय ढंग से की गई इस कार्रवाई की भनक तक स्थानीय पुलिस को नहीं थी। एटीएस ने संदिग्धों को अज्ञात स्थान पर ले जाकर पूछताछ की। एटीएस के साथ आइबी व एनआइए भी जांच में जुट गई हैं। जांच में जुटे अधिकारियों के अनुसार जेएमबी देश के विभिन्न् हिस्सों में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए स्लीपर सेल तैयार कर रहा है।
एटीएस टीम ने ऐशाबाग व करौंद में एक साथ और एक समय पर ही कार्रवाई की। ऐशाबाग थाने से आधा किलोमीटर की दूरी पर फातिमा मस्जिद के नजदीक की गली में भारी पुलिस बल तड़के पहुंचा। एटीएस और स्पेशल फोर्स के कमांडो छत के रास्ते मकान में घुसे और एक के बाद एक तीन कमरों के दरवाजों को तोड़ते हुए अंदर पहुंच गए। दस्ते ने यहां सो रहे दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। वहां एटीएस को पांच पिस्टल, 12 से अधिक लैपटाप सहित लगभग 15 बोरों में रखा धार्मिक साहित्य मिला। कमरों में कई तरह के लोहे के औजार, संदिग्ध वस्तुएं और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई। इस बीच, दूसरे दल ने करौंद में कार्रवाई कर जनता क्वार्टर से एक संदिग्ध आतंकी और अन्य स्थानों से दो अन्य संदिग्धों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आतंकियों में फजहर अली उर्फ महमूद (32), मोहम्मद अकील (24), जहरद्दीन उर्फ इब्राहिम उर्फ मिलोन पठान उर्फ जौहर अली (28) और फजहर जैनुल आबदिल उर्फ अकरम अल हसन शामिल हैं।
ये आतंकी छह महीने पहले भोपाल में आए थे और गोपनीय तरीके से अपनी गतिविधियां चला रहे थे। कार्रवाई के बाद ऐशाबाग स्थित मकान की बुजुर्ग मालकिन नायाब जहां ने बताया कि संदिग्ध युवक तीन महीने से इस कमरे में रह रहे थे। वे घर से यदा कदा ही बाहर निकलते थे। दोनों ने न तो कोई पहचान पत्र उपलब्ध कराया था और न ही वे किसी से बातचीत करते थे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 12, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से “मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026” की शुरुआत की जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा इस योजना का शुभारंभ किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से...
By User 6 /
March 9, 2026 /
रायपुर : के टैगोर नगर इलाके में एक युवती के परिवार को फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज...
By User 6 /
March 12, 2026 /
रायपुर, 12 मार्च 2026। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सालय सभागार से मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ किया। इस...
By User 6 /
March 10, 2026 /
समोदा गांव में अफीम की खेती पर गरमाई राजनीति दुर्ग जिले के समोदा गांव में अफीम की खेती के मामले ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में राजनीतिक माहौल गरमा दिया। सोमवार को इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी...
By User 6 /
March 9, 2026 /
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शादी का झांसा देकर शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाली एक युवती से दोस्ती कर युवक ने उसके साथ...
By User 6 /
March 9, 2026 /
रायपुर, 8 मार्च 2026। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बस्तर के लाल बहादुर शास्त्री मिनी स्टेडियम में आयोजित महतारी वंदन सम्मेलन 2026 में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश की महिलाओं को बड़ा आर्थिक संबल दिया। कार्यक्रम के दौरान...
By User 6 /
March 12, 2026 /
रायपुर, 12 मार्च।शिक्षा के क्षेत्र में सामाजिक सरोकार को आगे बढ़ाते हुए एमएमआई नारायण हॉस्पिटल ने रायपुर के चार सरकारी विद्यालयों को बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए सहयोग प्रदान किया है। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों के लिए बेहतर...
By User 6 /
March 10, 2026 /
रायपुर : में एक निजी सीए कार्यालय में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ा है। Raipur CA Office Theft मामले में आरोपियों के पास से चोरी किया गया...
By User 6 /
March 11, 2026 /
रायपुर, 11 मार्च। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एयरफोर्स के एक विंग कमांडर ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके...
By User 6 /
March 13, 2026 /
रायपुर : में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में Raipur Knife Arrest मामले में थाना पंडरी पुलिस ने अवैध रूप से धारदार चाकू लेकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया...