पंछी, नदियां, पवन के झोंके, कोई सरहद ना इन्हें रोके, सरहद तो सिर्फ इंसानों के लिए है। परिंदे सरहद के मोहताज नहीं होते। सरहद की लकीरों और सियासी बंदिशों से दूर आजाद पक्षी कहीं भी, किसी भी मुल्क में आशियाना बना लेते हैं। गर्मी शुरू होते ही छत्तीसगढ़ में प्रवाशी पक्षियों का आना शुरू हो जाता है। अचानकमार टाइगर रिजर्व क्षेत्र के जंगलों में इन दिनों वन विभाग पक्षियों का सर्वे कर रहा है। सर्वे के दौरान वहां पहली बार चार नई प्रजाति के पक्षी देखे गए हैं।
वन विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक प्रदेश में सर्व प्रथम टाइगर रिजर्व क्षेत्र में पक्षियों का सर्वे शुरू किया गया है। वर्तमान में अचानकमार के जंगलों में 200 प्रजाति के पक्षी देखे गए हैं। इनमें से करीब 80 प्रकार के पक्षियों की सूची तैयार कर ली गई है। टिकल ब्लू फ्लाई कैचर, व्हाइट रम्प्ड श्ाामा, ऑरेंज हेडेट थ्रस और इंडियन पित्ता (सवरंग) नामक पक्षी यहां पहली बार देखने को मिले हैं। इंडोनेशिया और चीन के ग्रे बैलिड कक्कु सौकड़ों की संख्या में हर साल अचानकमार पहुंचते हैं। अचानकमार में प्रवासी पक्षियों ने घोंसला बनाना शुरू कर दिया है। भारत के पड़ोसी एशियाई देशों से उड़ान भरकर पक्षियों के आने का सिलसिला मई से शुरू हो जाता है, जो जून तक जारी रहता है।
व्हाइट रम्प्ड शामा: – यह बहुत शर्मिला होता है। पहाड़ों और घने जंगलों में पाया जाता है। इसकी खासियत यह है कि गाता बहुत प्यारा है। ऊपर की तरफ काला और नीचे नारंगी रहता है। यह इंडोनेशिया, मलेशिया और भारत में पाया जाता है।
टिकल ब्लू फ्लाई कैचर: – यह गौरैया के आकार का होता है। इसका ऊपर का कलर नीला और नीचे का नारंगी होता है। यह बांग्लादेश, वियतनाम, श्रीलंका में पाया जाता है। यह अप्रैल से अगस्त के बीच अंडे देता है।
ऑरेंज हेडेट थ्रस: – यह मैना के छोटा होता है। घने जंगलों और बांस के वन में पाया जाता है। इसकी खासियत है कि यह नाले के आसपास रहता है। इसके ऊपर का कलर ग्रे ब्लू और सिर नारंगी कलर का होता है। यह इंडोनेशिया, बांग्लादेश, श्रीलंका और भारत में पाया जाता है।
इंडियन पित्ता (सवरंग): – यह भारत, नेपाल, श्रीलंका और पाकिस्तान में पाया जाता है। यह कई रंग में होता है। ऊपर हरा, नीला और नीचे की तरफ नारंगी, लाल कलर होता है। आंखों के पास काला होता है। यह सूखे पत्तों को पलटकर नीचे छिपे कीड़ों को खाता है। इसमें पूंछ नहीं होती है।
वन विभाग के अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक रूप से अचानकमार स्थित साटापानी और सराईपानी तलाब के किनारे पेडों पर करीब छह फीट के ऊपर लकड़ी का वॉच टावर बनाया जा रहा है। वॉच टावर पर बैठकर ही वन विभाग के अधिकारी प्रवासी पक्षियों पर नजर रखेंगे। वन विभाग प्रदेश भर में दिसंबर तक सर्वे करेगा।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 9, 2026 /
रायपुर : के टैगोर नगर इलाके में एक युवती के परिवार को फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज...
By User 6 /
March 12, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से “मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026” की शुरुआत की जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा इस योजना का शुभारंभ किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से...
By User 6 /
March 12, 2026 /
रायपुर, 12 मार्च 2026। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सालय सभागार से मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ किया। इस...
By User 6 /
March 9, 2026 /
रायपुर, 8 मार्च 2026। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बस्तर के लाल बहादुर शास्त्री मिनी स्टेडियम में आयोजित महतारी वंदन सम्मेलन 2026 में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश की महिलाओं को बड़ा आर्थिक संबल दिया। कार्यक्रम के दौरान...
By User 6 /
March 10, 2026 /
समोदा गांव में अफीम की खेती पर गरमाई राजनीति दुर्ग जिले के समोदा गांव में अफीम की खेती के मामले ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में राजनीतिक माहौल गरमा दिया। सोमवार को इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी...
By User 6 /
March 13, 2026 /
रायपुर : में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में Raipur Knife Arrest मामले में थाना पंडरी पुलिस ने अवैध रूप से धारदार चाकू लेकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया...
By User 6 /
March 9, 2026 /
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शादी का झांसा देकर शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाली एक युवती से दोस्ती कर युवक ने उसके साथ...
By User 6 /
March 12, 2026 /
रायपुर, 12 मार्च।शिक्षा के क्षेत्र में सामाजिक सरोकार को आगे बढ़ाते हुए एमएमआई नारायण हॉस्पिटल ने रायपुर के चार सरकारी विद्यालयों को बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए सहयोग प्रदान किया है। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों के लिए बेहतर...
By User 6 /
March 10, 2026 /
रायपुर : में एक निजी सीए कार्यालय में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ा है। Raipur CA Office Theft मामले में आरोपियों के पास से चोरी किया गया...
By User 6 /
March 11, 2026 /
रायपुर, 11 मार्च। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एयरफोर्स के एक विंग कमांडर ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके...