भोपाल के कुटुंब न्यायालय में एक विचित्र मामला सामने आया है। यहां पति से उम्र में बड़ी प्रेमिका से करीब सवा करोड़ की संपत्ति लेकर पत्नी ने अपने पति को उसके साथ रहने की इजाजत दे दी है। इस बारे में विधिवत एक समझौता भी हुआ है। प्रेमिका ने 60 लाख रुपये कीमत का डुप्लेक्स, 27 लाख नकद और एक प्लाट प्रेमी की पत्नी के नाम कर दिया है।
कुंटुब न्यायालय की काउंसलर सरिता राजानी के अनुसार, दंपती की नाबालिग बेटी ने उनके पास अपने माता-पिता के बीच सुलह कराने के लिए गुहार लगाई थी। उसके पिता की प्रेमिका 54 वर्ष की है और उसका अपने सहकर्मी 42 वर्ष के पुरुष से आठ साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। उसके पति की मौत हो चुकी है। प्रेमी भी विवाहित है और उसकी 16 और 12 साल की दो बेटियां हैं। महिला ने जब प्रेमी से उसके घर में साथ रहने की जिद की तो दंपती के बीच विवाद शुरू हुआ और बढ़ता ही गया। दंपती की बेटी की पहल पर काउंसलर ने दंपती और प्रेमिका की कई चरणों में काउंसिलिंग की। इसके बाद प्रेमिका, प्रेमी की पत्नी को अपनी जीवन भर की पूंजी देने के लिए तैयार हो गई।
काउंसिलिंग में पति ने कहा कि वह दोनों को एक साथ रखना चाहता है, लेकिन पत्नी को यह मंजूर नहीं है। पति ने कहा कि वह बेटियों के कारण पत्नी को नहीं छोड़ सकता है और प्रेमिका से अलग भी नहीं रह सकता है। उसने कहा कि उसे प्रेमिका का साथ अच्छा लगता है। काउंसिलिंग के दौरान प्रेमिका ने कहा कि वह साथ रहने के लिए प्रेमी की पत्नी के भरण-पोषण और बेटियों के भविष्य को देखते हुए अपनी जीवनभर की कमाई देने के लिए तैयार है। उसने प्रेमी की पत्नी के सामने यह प्रस्ताव रखा तो उसने यह स्वीकार कर लिया। प्रमिका ने करीब सवा करोड़ रुपये की संपत्ति समझौते के तहत अपने प्रेमी की पत्नी के नाम कर दी।
काउंसलर ने बताया कि पत्नी का कहना था कि 18 साल का रिश्ता टूट गया। जब पति साथ रहने के लिए किसी भी तरह से सहमत नहीं हुआ तो उसको लगा कि ऐसे पति को जाने दो। दूसरा, बेटियों के भविष्य के लिए पैसा जरूरी है, इसलिए पति की प्रेमिका का प्रस्ताव मान लिया।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 31, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार स्वास्थ्य को लेकर संजीदा है। इस कड़ी में अब सरकार ने एनालॉग (आर्टिफिशियल) पनीर के कारोबार पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऐलान किया है कि आज...
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...
By User 6 /
July 31, 2026 /
रायपुर. कांग्रेस ने एक बार फिर से छत्तीसगढ़ सरकार पर निशाना साधा है.प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) अध्यक्ष दीपक बैज ने राजीव भवन में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में राज्य सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन का ऐलान किया है. ककांग्रेस...
By User 6 /
August 4, 2026 /
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...
By User 6 /
August 1, 2026 /
रायपुर, 31 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली स्थित संचार भवन में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर राज्य में...
By User 6 /
July 31, 2026 /
नई दिल्ली। महानदी जल विवाद के समाधान को लेकर नई दिल्ली स्थित श्रमशक्ति भवन में छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने की। इसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री...
By User 6 /
July 30, 2026 /
आज से देवों के देव महादेव का प्रिय सावन मास शुरू हो रहा है, जो 27 अगस्त 2026 तक चलेगा. इस पावन महीने में ग्रहों के गोचर और भगवान शिव के आशीर्वाद से सभी 12 राशियों के जीवन में महत्वपूर्ण...
By User 6 /
July 30, 2026 /
रायपुर, 29 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास को नई गति देने और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने चार नए औद्योगिक पार्क (मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर) विकसित करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। उद्योग...
By User 6 /
July 30, 2026 /
झांसी।छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और जगदलपुर विधायक किरण देव बुधवार को उत्तर प्रदेश के झांसी-ललितपुर हाईवे पर एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बागेश्वर धाम से परिवार के साथ लौटते समय उनकी कार...