भिलाई। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और प्रदेश सचिव के खिलाफ खुर्सीपार पुलिस ने धोखाधड़ी की धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। शहर के दो युवकों ने संयुक्त रूप से एक आवेदन दिया था। जिसमें छात्रावास अधीक्षक के पद पर तीन लोगों की नौकरी लगाने के नाम पर पांच लाख 35 हजार रुपये लेने का आरोप लगा था। तीन दिन पहले दिए गए आवेदन की जांच के तुरंत बाद खुर्सीपार पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। लेकिन, अभी तक आरोपित नेताओं की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। कांग्रेस के शासन में कांग्रेस नेताओं के खिलाफ ही प्राथमिकी दर्ज होने के बाद शहर में कई तरह की चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं।
उल्लेखनीय है कि खुर्सीपार निवासी अश्विनी कुमार कौशल और संतोषी पारा कैंप-2 निवासी भूपेंद्र कुमार देवांगन ने शनिवार को खुर्सीपार थाना में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव मो. शाहिद और प्रदेश सचिव जुल्फीकार सिद्दीकी के खिलाफ आवेदन देकर ठगी का आरोप लगाया था। शिकायतकर्ता अश्विनी कुमार कौशल ने शिकायत पत्र में लिखा था कि कालेज में पढ़ने के दौरान उनकी पहचान मो. शाहिद से हुई थी। वर्ष 2016 में छात्रावास अधीक्षक के पद पर भर्ती निकली थी। तब मो. शाहिद ने अपनी ऊंची पहुंच के दम पर नौकरी लगवाने का झांसा दिया था। तीन लोगों की नौकरी का सौदा 12 लाख रुपये में हुआ था। इसके बाद शिकायतकर्ता अश्विनी कुमार कौशल व उसके दो साथी भूपेंद्र कुमार देवांगन और सिंघनपुरी बेमेतरा निवासी मदन कुमार कौशल ने मिलाकर पांच लाख 35 हजार रुपये मो. शाहिद और जुल्फीकार सिद्दीकी को दिए थे। रुपये का लेनदेन शिकायतकर्ता अश्विनी कुमार कौशल के घर पर खुर्सीपार में हुआ था। भर्ती के परिणाम में तीनों का नाम न होने पर उन्होंने मो. शाहिद से संपर्क किया तो शाहिद ने तीनों के रुपये वापस लौटाने की बात कही। लेकिन, आज तक उनके रुपये नहीं मिले। जिसके बाद उन्होंने पुलिस से इसकी शिकायत की है।
शिकायत के बाद मो. शाहिद और जुल्फीकार सिद्दीकी के खिलाफ धोखाधड़ी की धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। अभी मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आरोपितों की गिरफ्तारी की जाएगी।
- दुर्गेश शर्मा, टीआइ खुर्सीपार
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
June 18, 2026 /
बिलासपुर। हाई कोर्ट ने दक्षिण पूर्वी कोलफील्ड्स लिमिटेड में कार्यरत दिवंगत महिला कर्मचारी की अनुकंपा नियुक्ति से जुड़े विवाद में अविवाहित बेटी को राहत देते हुए एकलपीठ के आदेश को बरकरार रखा है। मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा और न्यायमूर्ति...
By User 6 /
June 18, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...
By User 6 /
June 16, 2026 /
रायपुर, 16 जून 2026।छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका से आज राजभवन में जगदलपुर के प्रसिद्ध ‘ट्री मैन’ संपत झा ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को दुनिया की सबसे महंगी आम प्रजातियों में शामिल मियाजाकी आम भेंट किया।...
By User 6 /
June 15, 2026 /
वर्ष में कुल 12 अमावस्या आती है जिसमें सोमवार के दिन पड़ने वाली अमावस्या तिथि को सोमवती अमावस्या के नाम से जाना जाता है. सोमवार का दिन भगवान शिव की पूजा-आराधना के लिए समर्पित होता है साथ ही अमावस्या तिथि...
By User 6 /
June 13, 2026 /
रायपुर, 12 जून 2026।छत्तीसगढ़ के सरकारी और निजी स्कूलों में अब शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों, राष्ट्रीय चेतना और भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए बड़ा बदलाव किया गया है। स्कूल शिक्षा विभाग ने नए शिक्षा सत्र 2026-27 से...
By User 6 /
June 14, 2026 /
बीजापुर। 12 जून को सीआरपीएफ की 199 वाहिनी की संयुक्त टीम बी, एफ कंपनी एवं यंग प्लाटुन ने नक्सल विरोधी अभियान के तहत एक बड़ी सफलता प्राप्त की है। पीडिया तथा कुप्पागुडा क्षेत्र केएड्री, हर्रा एवं मदुमपारागांवो की घने जंगल...
By User 6 /
June 17, 2026 /
रायपुर, 17 जून 2026। राजधानी रायपुर में पेयजल आपूर्ति को सुदृढ़ करने के लिए गजराज बांध को विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। राज्यपाल रमेन डेका ने कमल विहार स्थित लगभग 230 एकड़ क्षेत्र में फैले...
By User 6 /
June 17, 2026 /
रायपुर, 17 जून 2026।छत्तीसगढ़ शासन ने शहरी विकास को नई दिशा देते हुए राज्य के पांच प्रमुख शहरों में रिडेवलपमेंट परियोजनाओं की शुरुआत कर दी है। हाउसिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट बोर्ड द्वारा इन परियोजनाओं के लिए निविदाएं जारी कर दी...
By User 6 /
June 14, 2026 /
रायपुर। रायपुर के सरोना स्थित कंपोजिट विदेशी शराब दुकान चोरी की बड़ी घटना सामने आई है। हाथ साफ करते हुए चोर ने करीब 7 लाख रुपए से भरा लॉकर ही चुरा लिया है। वारदात को अंजाम देने के बाद चोर...
By User 6 /
June 15, 2026 /
रायपुर। प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए हर कोई यह विचार कर रहा है कि इतनी भयानक गर्मी में आखिर बच्चे कैसे स्कूल जाएंगे। इसे देखते हुए सोशल मीडिया में लगातार शिक्षा मंत्री और सरकार से गर्मी...