Google Analytics Meta Pixel नवरात्रि लेकर आयी ग्रामीणों के जीवन में उजियारा - Ekhabri.com

नवरात्रि लेकर आयी ग्रामीणों के जीवन में उजियारा

:आदिवासी बाहुल्य ग्राम कारीडोंगरी में पहुंची बिजली
ग्रामीणों ने कहा दुर्गम गांव में बिजली पहुंचना उपलब्धि
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ राज्य के विकास का नया अध्याय जुड़ते जा रहा है। वर्र्षां से उपेक्षित वनांचल के गांवों के समुचित विकास को भी प्राथमिकता दी गयी है। ग्रामीण क्षेत्रों को भी सुविधा संपन्न बनाने के लिए विशेष जोर दिया जा रहा है। गरियाबंद जिले के तहसील मुख्यालय मैनपुर से लगभग 25 किमी दूर ग्राम पंचायत मरदाकला के आश्रित ग्राम कारीडोंगरी मे पहली बार बिजली की रौशनी पहुंची तो नवरात्रि के प्रथम दिन ग्रामीणों ने पूजा अर्चना कर गांव में बिजली आने की खुशिया मनाई। इस बार चैत्र नवरात्रि आदिवासी बाहुल्य ग्राम कारीडोंगरी के ग्रामीणों के लिए यादगार रहा। यहां गांव में पहली बार बिजली पहुंची है। लालटेन की टिमटिमाती रोशनी के बजाय अब घर बिजली के बल्ब से दुधिया रोशनी से जगमगा उठा है। ग्राम पंचायत मरदाकला के आश्रित ग्राम कारीडोंगरी की जनसंख्या महज 250 है। यह गांव बीहड़ जंगल के भीतर बसा हुआ है। आज भी इस गांव मे पहुंचने के लिए जंगली रास्तों से होकर जाना पड़ता है। यहां के ग्रामीणों द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के बाद गांव मे बिजली लगाने की लगातार मांग की जा रही थी। इस दिशा में कोशिशों के बावजूद भी गांव में बिजली नहीं पहुचं पाई थी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के संज्ञान में आते ही इस दिशा में ठोस कार्य योजना बनाने के निर्देश जिला प्रशासन को दिये गये। इस दिशा में त्वरित कार्यवाही की गई। फलस्वरूप 6 माह पहले प्रारंभ किये गये विद्युत स्थापना के कार्य में गति आई और इस वर्ष गांव में बिजली पहुंच गई। गांव की गलियों में बिजली के पोल लगने एवं घरों में कनेक्शन होने के कारण गांव में खुशनुमा माहौल है।
छह माह के भीतर दुर्गम जंगल के अंदर बसे गांव में बिजली पहुंचाई
गांव के यशवंत यादव, हुमन नागेश, नूतन मरकाम, नेपाल सोरी, बलिराम नेताम ने बताया कि छत्तीसगढ़ के संवेदनशील सरकार ने महज छह माह के भीतर इस दुर्गम जंगल के अंदर बसे गांव मे बिजली पहुंचाई है, यह ऐतिहासिक उपलब्धि है। गांव में अब बिजली पहुंच जाने से गांव मे ट्यूबवेल की सुविधा भी मिलने लगेगी। साथ ही स्कूली बच्चे आसानी से रात मे पढ़ाई कर सकेंगे। पूरे गांववासियों ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


हैदराबाद में इन्वेस्टर कनेक्ट, मुख्यमंत्री साय ने निवेशकों को दिया न्योता

By User 6 / June 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर/हैदराबाद।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय हैदराबाद में आयोजित ‘छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट’ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने निवेशकों को राज्य की नई औद्योगिक नीति और निवेश की व्यापक संभावनाओं की जानकारी दी।   मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़...

जगदलपुर के ट्री मैन ने राज्यपाल को भेंट किया मियाजाकी आम

By User 6 / June 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 जून 2026।छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका से आज राजभवन में जगदलपुर के प्रसिद्ध ‘ट्री मैन’ संपत झा ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को दुनिया की सबसे महंगी आम प्रजातियों में शामिल मियाजाकी आम भेंट किया।...

आगामी चुनावों से पहले राज्य निर्वाचन आयुक्त का कार्यकाल बढ़ाया गया

By User 6 / June 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 जून 2026।छत्तीसगढ़ में आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय लिया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह की सेवा अवधि बढ़ा दी गई है।...

आज है सोमवती अमावस्या, खास संयोग में करें यह उपाय 

By User 6 / June 15, 2026 / 0 Comments
वर्ष में कुल 12 अमावस्या आती है जिसमें सोमवार के दिन पड़ने वाली अमावस्या तिथि को सोमवती अमावस्या के नाम से जाना जाता है. सोमवार का दिन भगवान शिव की पूजा-आराधना के लिए समर्पित होता है साथ ही अमावस्या तिथि...

छत्तीसगढ़ स्कूलों में अब गूंजेगा राष्ट्रगान, नई व्यवस्था लागू 2026 से

By User 6 / June 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 जून 2026।छत्तीसगढ़ के सरकारी और निजी स्कूलों में अब शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों, राष्ट्रीय चेतना और भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए बड़ा बदलाव किया गया है। स्कूल शिक्षा विभाग ने नए शिक्षा सत्र 2026-27 से...

शिक्षा मंत्री के जन्मदिन पर विधायक रिकेश सेन ने की खास अपील, कहा स्कूल खुलने की तिथि पर एक बार करें पुनर्विचार

By User 6 / June 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए हर कोई यह विचार कर रहा है कि इतनी भयानक गर्मी में आखिर बच्चे कैसे स्कूल जाएंगे। इसे देखते हुए सोशल मीडिया में लगातार शिक्षा मंत्री और सरकार से गर्मी...

नक्सलियों के खजाने तक पहुंची सीआरपीएफ की टीम, 8 डंप बरामद

By User 6 / June 14, 2026 / 0 Comments
बीजापुर। 12 जून को सीआरपीएफ की 199 वाहिनी की संयुक्त टीम बी, एफ कंपनी एवं यंग प्लाटुन ने नक्सल विरोधी अभियान के तहत एक बड़ी सफलता प्राप्त की है। पीडिया तथा कुप्पागुडा क्षेत्र केएड्री, हर्रा एवं मदुमपारागांवो की घने जंगल...

शराब दुकान में चोरी, 7 लाख से भरा लौकर लेकर चोर फरार

By User 6 / June 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर के सरोना स्थित कंपोजिट विदेशी शराब दुकान चोरी की बड़ी घटना सामने आई है। हाथ साफ करते हुए चोर ने करीब 7 लाख रुपए से भरा लॉकर ही चुरा लिया है। वारदात को अंजाम देने के बाद चोर...

रायपुर में पहली बार महिला अपराधी पर जिलाबदर की बड़ी कार्रवाई

By User 6 / June 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में अपराध और अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पहली बार किसी महिला अपराधी को जिलाबदर किया है। कुख्यात महिला अपराधी मुस्कान रात्रे को छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम, 1990 की धारा...

रायपुर सहित पांच शहरों में 250 करोड़ रिडेवलपमेंट परियोजनाओं के टेंडर जारी

By User 6 / June 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 17 जून 2026।छत्तीसगढ़ शासन ने शहरी विकास को नई दिशा देते हुए राज्य के पांच प्रमुख शहरों में रिडेवलपमेंट परियोजनाओं की शुरुआत कर दी है। हाउसिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट बोर्ड द्वारा इन परियोजनाओं के लिए निविदाएं जारी कर दी...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *