Google Analytics Meta Pixel 20 फीसदी ट्विटर अकाउंट फर्जी डील आगे नहीं बढ़ सकती: मस्क - Ekhabri.com

20 फीसदी ट्विटर अकाउंट फर्जी डील आगे नहीं बढ़ सकती: मस्क

माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर में कम से कम 20 प्रतिशत स्पैम अकाउंट
वॉशिंगटन। टेस्ला के सीईओ एलन मस्क का कहना है कि वह ट्विटर से डील को तब तक आगे नहीं बढ़ाएंगे जब तक कि कंपनी यह साबित नहीं कर देती कि उसके प्लेटफॉर्म पर 5 फीसदी से कम स्पैम अकाउंट हैं। ट्विटर के सीईओ पराग अग्रवाल के दावों के विपरीत मस्क ने हाल ही में दावा किया था कि माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर में कम से कम 20 प्रतिशत स्पैम अकाउंट हैं। पिछले सप्ताह ट्विटर ने बताया था कि इस तिमाही में माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर लगभग 5 प्रतिशत स्पैम खाते थे। टेस्ला के सीईओ ने ट्विटर के दावों को खारिज कर दिया और सौदे को रोक दिया। मस्क ने बाद में स्पष्ट किया कि वह अभी भी अधिग्रहण के लिए प्रतिबद्ध हैं। एक्सपर्ट्स मानते हैं कि ये मस्क की चाल हो सकती है कि वह ट्विटर को शुरू में दिए गए आफर से कम कीमत पर खरीद ले। एलन मस्क ने पिछले महीने ट्विटर को 44 अरब डॉलर में खरीदने की पेशकश की थी। जब से मस्क ने ट्विटर को खरीदने की घोषणा की है, टेस्ला के सीईओ द्वारा अपनी हिस्सेदारी का खुलासा करने के बाद से कंपनी के स्टॉक ने अपना सारा प्रोफिट खो दिया है।
तमाम उम्मीदों के बीच मस्क ने हाल ही में कहा था कि कम कीमत पर सौदा करना बेमानी नहीं है। यह स्पष्ट रूप से बताता है कि मस्क जितना संभव हो उतना कम ट्विटर बोली प्राप्त करने की कोशिश में है। मस्क ने सोमवार को मियामी में एक सम्मेलन में कहा, आप किसी ऐसी चीज के लिए उतनी कीमत नहीं चुका सकते जो उनके दावे से कहीं ज्यादा खराब है। मस्क हमेशा ट्विटर पर स्पैम अकाउंट के खिलाफ रहे हैं। वास्तव में, उन्होंने एक बार कहा था कि स्पैम अकाउंट ट्विटर पर सबसे अधिक परेशान करने वाली समस्या है। माना जा रहा है कि एक ट्विटर बॉस के तौर पर अधिग्रहण पूरा होने के बाद मस्क पहले स्पैम और फर्जी अकाउंट को प्लेटफॉर्म से हटाने की दिशा में काम करेंगे। हालिया रिपोर्टों में से एक ने बताया कि मस्क के लगभग आधे अनुयायी नकली हैं। सीईओ पराग अग्रवाल ने एक ट्विटर थ्रेड में कहा कि कंपनी प्लेटफॉर्म से फर्जी और स्पैम अकाउंट को हटाने के लिए कड़ी मेहनत करती है। अग्रवाल ने कहा कि ट्विटर हर दिन आधे मिलियन से अधिक स्पैम खातों को सस्पेंड कर देता है। उन्होंने कहा, जितना संभव हो सके स्पैम को हटाने के लिए हम अपने सिस्टम और नियमों को लगातार अपडेट करती है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


हैदराबाद में इन्वेस्टर कनेक्ट, मुख्यमंत्री साय ने निवेशकों को दिया न्योता

By User 6 / June 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर/हैदराबाद।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय हैदराबाद में आयोजित ‘छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट’ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने निवेशकों को राज्य की नई औद्योगिक नीति और निवेश की व्यापक संभावनाओं की जानकारी दी।   मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़...

जगदलपुर के ट्री मैन ने राज्यपाल को भेंट किया मियाजाकी आम

By User 6 / June 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 जून 2026।छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका से आज राजभवन में जगदलपुर के प्रसिद्ध ‘ट्री मैन’ संपत झा ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को दुनिया की सबसे महंगी आम प्रजातियों में शामिल मियाजाकी आम भेंट किया।...

आगामी चुनावों से पहले राज्य निर्वाचन आयुक्त का कार्यकाल बढ़ाया गया

By User 6 / June 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 जून 2026।छत्तीसगढ़ में आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय लिया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह की सेवा अवधि बढ़ा दी गई है।...

नक्सलियों के खजाने तक पहुंची सीआरपीएफ की टीम, 8 डंप बरामद

By User 6 / June 14, 2026 / 0 Comments
बीजापुर। 12 जून को सीआरपीएफ की 199 वाहिनी की संयुक्त टीम बी, एफ कंपनी एवं यंग प्लाटुन ने नक्सल विरोधी अभियान के तहत एक बड़ी सफलता प्राप्त की है। पीडिया तथा कुप्पागुडा क्षेत्र केएड्री, हर्रा एवं मदुमपारागांवो की घने जंगल...

रायपुर सहित पांच शहरों में 250 करोड़ रिडेवलपमेंट परियोजनाओं के टेंडर जारी

By User 6 / June 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 17 जून 2026।छत्तीसगढ़ शासन ने शहरी विकास को नई दिशा देते हुए राज्य के पांच प्रमुख शहरों में रिडेवलपमेंट परियोजनाओं की शुरुआत कर दी है। हाउसिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट बोर्ड द्वारा इन परियोजनाओं के लिए निविदाएं जारी कर दी...

आज है सोमवती अमावस्या, खास संयोग में करें यह उपाय 

By User 6 / June 15, 2026 / 0 Comments
वर्ष में कुल 12 अमावस्या आती है जिसमें सोमवार के दिन पड़ने वाली अमावस्या तिथि को सोमवती अमावस्या के नाम से जाना जाता है. सोमवार का दिन भगवान शिव की पूजा-आराधना के लिए समर्पित होता है साथ ही अमावस्या तिथि...

आज का राशिफल 

By User 6 / June 18, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

छत्तीसगढ़ स्कूलों में अब गूंजेगा राष्ट्रगान, नई व्यवस्था लागू 2026 से

By User 6 / June 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 जून 2026।छत्तीसगढ़ के सरकारी और निजी स्कूलों में अब शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों, राष्ट्रीय चेतना और भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए बड़ा बदलाव किया गया है। स्कूल शिक्षा विभाग ने नए शिक्षा सत्र 2026-27 से...

शिक्षा मंत्री के जन्मदिन पर विधायक रिकेश सेन ने की खास अपील, कहा स्कूल खुलने की तिथि पर एक बार करें पुनर्विचार

By User 6 / June 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए हर कोई यह विचार कर रहा है कि इतनी भयानक गर्मी में आखिर बच्चे कैसे स्कूल जाएंगे। इसे देखते हुए सोशल मीडिया में लगातार शिक्षा मंत्री और सरकार से गर्मी...

शराब दुकान में चोरी, 7 लाख से भरा लौकर लेकर चोर फरार

By User 6 / June 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर के सरोना स्थित कंपोजिट विदेशी शराब दुकान चोरी की बड़ी घटना सामने आई है। हाथ साफ करते हुए चोर ने करीब 7 लाख रुपए से भरा लॉकर ही चुरा लिया है। वारदात को अंजाम देने के बाद चोर...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *