Google Analytics Meta Pixel लखनऊ हवाईअड्डे पर एयर ट्रैफिक कंट्रोलर सोते रहे, विमान उड़ते-उतरते रहे - Ekhabri.com

लखनऊ हवाईअड्डे पर एयर ट्रैफिक कंट्रोलर सोते रहे, विमान उड़ते-उतरते रहे

जिन एयर ट्रैफिक कंट्रोलरों (एटीसी) की सतर्कता पर विमानों का संचालन टिका होता है, वे करीब एक साल से रात 12 से सुबह पांच बजे तक अपनी एरिया कंट्रोल सर्विलांस यूनिट को बंद कर सोते रहे। मामला लखनऊ एयरपोर्ट का है। इस दौरान एरिया रडार बंद रहे और यूनिट की स्क्रीन पर दिखे बिना ही लखनऊ एयरपोर्ट आने वाले विमान वैकल्पिक प्रोसीजरल सिस्टम से उतरते रहे। इसी तरह सिस्टम को बाईपास कर उड़ान भी भरते रहे।

 

 

पिछले दिनों महानिदेशालय नागरिक उड्डयन (डीजीसीए) की टीम ने लखनऊ के एटीसी की जांच की, तो यह लापरवाही सामने आई। एरिया कंट्रोल सर्विलांस यूनिट की लाग बुक और पर्सनल लाग बुक की जांच के बाद 37 एयर कंट्रोलरों को नोटिस जारी किया गया है। डीजीसीए के निर्देश के बाद इनमें से 21 को हटाने को कहा गया है। जांच में एक और गड़बड़ी सामने आई। एप्रोच कंट्रोल के बंद रहने के समय 16 प्रोसीजरल कंट्रोलर कागजों पर ही ड्यूटी करते रहे। जांच में उनकी आवाज का रिकार्ड नहीं मिला, उनके विरुद्ध भी नोटिस जारी किया गया है।

 

एटीसी के तीन सिस्टम
लखनऊ एयरपोर्ट पर विमानों की लैंडिग और उनको रवाना करने के लिए एयर ट्रैफिक कंट्रोल के तीन सिस्टम काम करते हैं। ये हैं एरिया कंट्रोल, एप्रोच कंट्रोल और एयरोड्रोम कंट्रोल। तीनों की सहायता से विमान की लैंडिग होती है। एरिया कंट्रोल 24 घंटे कार्य करता है। एप्रोच कंट्रोल का रडार सुबह छह से रात 10 बजे तक काम करता है। रात 10 से सुबह छह बजे तक प्रोसीजरल कंट्रोलर रेडियो फ्रीक्वेंसी से निर्देश देकर विमान को रन वे पर लाते हैं। एयरोड्रोम कंट्रोल विमान के लैंड करने के बाद उसे पार्किंग तक ले जाता है। प्रोसीजरल कंट्रोलर का उपयोग वैकल्पिक है। रडार के काम न करने की स्थिति में उसकी जरूरत होती है।

 

ऐसे खुला मामला
डीजीसीए ने एप्रोच कंट्रोल और एरिया कंट्रोल का अचानक 23 से 25 नवंबर तक तीन दिनों तक सर्विलांस निरीक्षण किया था। एयरोनाटिकल इंफारमेशन पब्लिकेशन (एआरपी) और नोटम में दर्ज सूचना के अनुसार लखनऊ एयरपोर्ट के एटीसी का एरिया कंट्रोल 24 घंटे इनरूट सर्विलांस के लिए सक्रिय था, लेकिन जांच करने पर 21 कंट्रोलर बिना नोटम एक्शन पर दर्ज किए गायब मिले। रडार और विमान की मानीटरिग करने वाले मानीटर और अन्य उपकरणों वाली उनकी यूनिट बंद मिली।

 

नोटम से पकड़ी चूक
नोटम हर एयरपोर्ट के लिए वह सिस्टम होता है, जिस पर वहां रडार व अन्य उपकरणों को बंद करने और होने वाले तकनीकी बदलाव की सूचना न्यूनतम 24 घंटे पहले ही देनी होती है। पायलट एयरपोर्ट पर पहुंचने से पहले नोटम में दर्ज इन्फारमेशन के आधार पर अपनी प्लानिग करते हैं। डीजीसीए ने पाया कि नोटम में सूचना दिए बिना 24 घंटे काम करने वाली एरिया कंट्रोल सर्विलांस यूनिट को रात में बंद रखा गया।

 

यह था खतरा
रात में लखनऊ आने वाले विमानों को एरिया कंट्रोल सर्विलांस के रडार की मदद से उतारा जाता है। यह रडार बंद होने पर पायलटों के सामने असहज स्थिति बन जाती है और वे रेडियो फ्रीक्वेंसी पर वैकल्पिक व्यवस्था के तहत प्रोसिजरल कंट्रोलर से संपर्क करते हैं। वह बताता है कि कौन रनवे खाली है और किस पर विमान उड़ने वाला है। प्रोसीजरल कंट्रोलर उसके बाद रनवे से लेकर पार्किंग तक ले जाने के लिए एयरोड्रोम कंट्रोल को विमान का नियंत्रण सौंप देता था। सिस्टम का यह बाईपास उस समय खतरनाक होता है, जब एक समय एक विमान को उतरना और दूसरे को रवाना होना होता है।

 

खतरा अधिक क्यों
लखनऊ एयरपोर्ट का उड़ान पथ (रन वे) छोटा है। ऐसे में एक समय में दो विमानों के आमने-सामने आने का खतरा बहुत अधिक था। पायलटों को तीन सिस्टम मदद करते हैं, जिनमें से एक बंद रहता था। नए पायलट या लखनऊ एयरपोर्ट को न जानने वाले पायलट के लिए खतरा बढ़ जाता।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से “मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026” की शुरुआत की जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा इस योजना का शुभारंभ किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से...

रायपुर में युवती के अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी, 5 लाख की मांग

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर : के टैगोर नगर इलाके में एक युवती के परिवार को फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज...

बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 शुरू, 28 लाख उपभोक्ताओं को राहत

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मार्च 2026। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सालय सभागार से मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ किया। इस...

अफीम की खेती पर छत्तीसगढ़ विधानसभा में हंगामा, 29 विधायक निलंबित

By User 6 / March 10, 2026 / 0 Comments
समोदा गांव में अफीम की खेती पर गरमाई राजनीति दुर्ग जिले के समोदा गांव में अफीम की खेती के मामले ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में राजनीतिक माहौल गरमा दिया। सोमवार को इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी...

शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण, गर्भपात के बाद युवक गिरफ्तार

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शादी का झांसा देकर शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाली एक युवती से दोस्ती कर युवक ने उसके साथ...

बस्तर से महतारी वंदन योजना की 25वीं किश्त जारी, 641 करोड़ खाते में

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 8 मार्च 2026। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बस्तर के लाल बहादुर शास्त्री मिनी स्टेडियम में आयोजित महतारी वंदन सम्मेलन 2026 में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश की महिलाओं को बड़ा आर्थिक संबल दिया। कार्यक्रम के दौरान...

एमएमआई नारायण हॉस्पिटल की पहल, रायपुर के चार सरकारी स्कूलों को मिला सहयोग

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मार्च।शिक्षा के क्षेत्र में सामाजिक सरोकार को आगे बढ़ाते हुए एमएमआई नारायण हॉस्पिटल ने रायपुर के चार सरकारी विद्यालयों को बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए सहयोग प्रदान किया है। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों के लिए बेहतर...

रायपुर में CA ऑफिस में चोरी, 3 नाबालिग पकड़े

By User 6 / March 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में एक निजी सीए कार्यालय में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ा है। Raipur CA Office Theft मामले में आरोपियों के पास से चोरी किया गया...

Breaking News: रायपुर में एयरफोर्स विंग कमांडर ने घर में लगाई फांसी, जांच शुरू  

By User 6 / March 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 मार्च। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एयरफोर्स के एक विंग कमांडर ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके...

रायपुर में चाकू लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार, पंडरी पुलिस की कार्रवाई

By User 6 / March 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में Raipur Knife Arrest मामले में थाना पंडरी पुलिस ने अवैध रूप से धारदार चाकू लेकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया...